फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को जिला कारागर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों के निरीक्षण से बंदी रक्षकों और कर्मचारियों में हडकंप मच गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बैरकों को खंगालते हुए संदिग्ध वस्तु की तलाश कराई गई। हालांकि कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली। इसके बाद डीएम व एसपी ने बंदियों की समस्याओं के बारे में जाना। उनके मुकदमे में आने वाली समस्याओं की भी जानकारी ली गई। जेल अधीक्षक को जेल की सुरक्षा कड़ी करने के लिए निर्देश दिया। साथ ही सभी को कोविड नियमों का पालन कराने का भी निर्देश दिया गया। कहा कि जिन बंदियों के बीमार होने की जानकारी मिले, उसका तत्काल इलाज कराया जाए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर वहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी परखा और निर्देश दिए कि कोविड-19 का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें