12 महीने में पांच बार से अधिक यातायात नियम तोड़ने वाले 20 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने 10 और वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए एआरटीओ को रिपोर्ट भेज दिया है।
वर्ष 2025 में जनवरी से दिसंबर माह तक यातायात और थानों की पुलिस ने वाहनों का 1.40 लाख ऑनलाइन ई-चालान और स्वामियों पर 54.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया था।
20 लाइसेंस निरस्त होने वालों में पांच लोग तीन बार से अधिक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए थे। चार लाइसेंस स्टंटबाजों का निरस्त हुआ है, जो भीड़ के बीच तेज रफ्तार बाइक चलाते थे। एक जनवरी से दो फरवरी तक 10 वाहनों को चयनित किया गया है, जिनका 10 से अधिक बार चालान हुआ है।