फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi Accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शादी समारोह में डीजे बजाकर लौट रहा था संचालक

Sat, 23 Nov 2024 12:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में सड़क हादसे में एक डीजे संचालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब देर रात में वह किसी शादी समारोह में डीजे बजाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के गोपीगंज मिर्जापुर मार्ग स्थित सीता बाबा मंदिर के पास देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डीजे संचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


शादी समारोह से लौट रहा था संचालक
नगर के पसियान मोहाल निवासी विकास सरोज (30) पुत्र शीतला प्रसाद सरोज अपने बड़े भाई छांगुर के साथ वैवाहिक समारोह में खुद का डीजे बजाने मिर्जापुर जनपद गए थे। जहां से कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इस बीच जैसे ही बाइक सीता बाबा मंदिर के पास पहुंची थी। कि अज्ञात बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। 

विज्ञापन


टक्कर के बाद विकास सरोज सड़क पर बाइक समेत गिर गए। इस दौरान अज्ञात ट्रक का पहिया पैर पर चढ़ गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन




ट्रामा सेंटर पहुंचने के बाद ही युवक की मौत हो गई। मृतक दो भाई में छोटा था। मृतक को दो पुत्री तथा एक पुत्र है। जीविका का साधन डीजे बजाना बताया गया। वहीं मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें