फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली आज, कोने कोने में होगा उजाला

Sun, 30 Oct 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में दीपावली की पूर्व संध्या पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदती महिलाएं।
विज्ञापन
ज्ञानपुर।छोटी दिवाली (यम के दीपक) के साथ शनिवार को प्रकाश पर्व की शुरूआत हो गई। लोगों ने घरों से बाहर यम के दीपक निकाले। मिठाई, कपड़े और गिफ्ट आयटमों से सजे बाजार में देर रात तक खरीदारी हुई। दिनभर साफ-सफाई कर लोगों ने घरों और गलियों को चमका दिया। घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को विद्युत झालरों से सजाया गया है। लक्ष्मी-गणेश का पूजन करने के बाद रविवार को दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी। 
विज्ञापन

दीपावली को लेकर जिले का वातावरण उल्लासपूर्ण हो चला है। गांव-नगर से लेकर बाजारों तक दिवाली की खुशियां हिलोरे मारने लगीं हैं।  पखवारेभर से घरों और आसपास साफ-सफाई का काम चल रहा था। शनिवार तक तमाम मकान और सार्वजनिक स्थान रंग-रोगनसे चमक उठे। भवनों और सावर्जनिक इमारतों को लाइट-झालर से लकदक सजा दिया गया है। 
आतिशबाजी का सिलसिला दो दिन से तेज हो गया है। पर्व को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। घरों में रंगोली भी बनाई गई हैं। ग्रामीण इलाकों में शाम ढलते ही शनिवार को खेत-खलिहान और घूर आदि पर यम का दीपक रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें