सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के इटहरा गांव में बुधवार शाम मैजिक और ट्राइसाइकिल की टक्कर में इटहरा गांव निवासी दिव्यांग मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (43) की मौत हो गई। इटहरा गांव के दिव्यांग मिथिलेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह अपने तीन पहिया साइकिल (ट्राइसाइकिल) से घर जा रहे थे। भटगवां गांव जाने वाली सड़क के सामने जंगीगंज-धनतुलसी मुख्य सड़क पर पीछे से आ रही मैजिक तिपहिया साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें एंबुलेंस से डीघ सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों में गोपीगंज के लिए रेफर कर दिया। परिजन एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। थोड़ी ही देर में मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना चित्रकूट पूरी ने बताया कि इटहरा गांव में मैजिक के धक्के से घायल दिव्यांग की मौत हुई है।