फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर नियुक्ति की मांग को लेकर पत्रक डीएम को पत्रक देकर निकलते सफाईकर्मी अभ्यर्थी।

Thu, 15 Oct 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले माह 21 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को दो माह में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है। आदेश की कॉपी बुधवार को सफाईकर्मी अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को सौंपी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने डीएम से हाईकोर्ट के आदेश का पालन प्राथमिकता से करने की मांग की। डीएम को दिए आदेश कापी के साथ प्रार्थना पत्र में बताया  कि हाईकोर्ट ने 19 अक्टूबर 2013 के आदेश का पालन दो माह में करने का निर्देश दिया है। पिछले माह जारी हाईकोर्ट के आदेश पर संघर्ष कर रहे अभ्यर्थियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि उन्हें न्याय की उम्मीद न्यायालय से थी,जो पूरा हुआ। कहा कि अब तक संघर्ष में कई अभ्यर्थियों ने अपनी जान गंवा दी है। निर्णय लिया कि 19 अक्टूबर को सवा कुुंतल का लड्डू हरिहरनाथ मंदिर पर चढ़ाएंगे। इस मौके पर बसंत लाल मौर्य, लाल साहेब यादव, हरिश्चंद बिंद, आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें