कार्यक्रम में पहुंचे जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार और अंतराष्ट्रीय धावक मुरलीधर बिंद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिले के वालीबाल खिलाड़ियों ने कई जनपदों में बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाया। खिलाड़ियों को ट्रैकशूट और वालीबाल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुभाष चंद्र यादव, विनोद दूबे, लेखराज, अनिल सरोज, अच्छे गिरी, सचिन, सुंदरम मिश्रा, मंजीत यादव, अनूप सिंह, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।