फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य ने किया चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वार्ड नंबर 20 से निर्वाचित महिला जिला पंचायत सदस्य श्याम कुमारी मौर्या ने शनिवार को मुख्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान नहीं करके चुनाव का बहिष्कार किया। जिला पंचायत सदस्य श्याम कुमारी ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए उन्हें अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद से वह नामांकन पत्र लेने के बाद से नामांकन की तैयारी में जुट गई थी। इस क्रम में 26 जून को जब वह समर्थकों के साथ मुख्यालय पर नामांकन करने पहुंची तो उस समय प्रस्तावकों के नहीं पहुंचने पर वह नामांकन नहीं कर सकीं। बताया कि शासन सत्ता के दबाव में आकर प्रशासन ऐसे लोगों का साथ दिया है जो सिर्फ घोषणाओं में विश्वास करते हैं विकास में नहीं। वह समाजवादी विचारधारा को कभी नहीं छोड़ सकती। आने वाले दिनों में मौका मिला तो लोकतंत्र और संविधान के साथ विश्वासघात करने वालों को जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें