फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाने में बंधे सात बकरे उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद धीरे धीरे नजदीक आ रहा है। चोरों से अपने जानवरों को बचाने के लिए पशु पालकों की नींद हराम हो गई है। बुधवार की रात में कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर फुलवरिया स्थित एक अहाते से चोर सात बकरों को उठा ले गए। बकरों की कीमत एक लाख बताई गई है। जानवर पालक शमीम अहमद ने इस आशय की तहरीर कोतवाली में दी। जिसके बाद नईबाजार चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया। बकौल शमीम उसने गाय, बकरा और बकरियां पाल रखी है। साल में कुछ बकरंो को खिला पिला कर बड़ा कर बकरीद के मौके पर अच्छी कीमत में बेच लेता है। ऐसे ही उसका गुजारा चल रहा था। बताया कि इस वर्ष के लिए उसने अपने घर से सटे बंद पड़े पुराने कालीन कारखाने में आठ बकरे-बकरियां पाल रखी थी। 30 जून व 1 जुलाई की की रात्री की भोर में कुछ लोग चार पहिया वाहन से आए उसके कारखाने का ताला तोड़ कर सात जानवरों को वाहन में लाद कर फरार होने में कामयाब हो गए। वाहन से लोगों के आने की बात पड़ोसियों ने बताई। भुक्तभोगी शमीम ने इसकी लिखित सूचना कोतवाली में दी तो कोतवाल ने नईबाजार पुलिस से मौका मुआयना कराया। हालांकि अब तक ना तो रिपोर्ट ही दर्ज की जा सकी है ना ही चोरों का सुराग नही मिल सका है। भुक्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कर गहन छानबीन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें