सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज अनिरुद्ध कुमार सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण करते ही बार सभागार कार्यक्रम में मौजूद लोगों की तालियों से गूंज उठा।
इस अवसर पर जिला जज अनिरुद्ध कुमार सिंह ने कहा कि बार और बेंच दोनों ही वादकारियों के हित के लिए होती हैं। इसलिए यह बात सदैव ध्यान में रखना चाहिए कि वादकारी का हित कभी भी प्रभावित न हो। समारोह में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर पांडेय, उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला, महामंत्री सुशील चौबे, कार्यकारिणी सदस्य दीपक पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करने का अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया। इसके साथ ही वादकारियों और अधिवक्ताओं के हित के लिए सदैव तत्पर रहने का भी आश्वासन दिया। डॉ. कृष्णावतार त्रिपाठी राही ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के स्वागत में काव्य पाठ किया। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष राजाराम शुक्ला और संचालन स्वामीनाथ मिश्र ने किया।
शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथि अरुण त्रिपाठी के अलावा रामजीत पांडेय, हृदयनाथ तिवारी, कृष्ण कुमार मालवीय, सत्येंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।