फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे जिले के डाककर्मी

Fri, 17 Mar 2017 01:17 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 डाक विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने संगठन की 12 सूत्री मांगों लेकर बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंदोलित कर्मियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर आवाज बुलंद की। संकल्प लिया कि जब तक विभाग की ओर से कर्मियों की मांग को पूरी नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए चाहे उन्हें कितना भी नुकसान क्यों न उठाना पड़े। डाक कर्मियों के हड़ताल से बृहस्पतिवार को जिले के मुख्य समेत 16 उप डाकघर एवं बड़ी संख्या में गांव के पोस्ट आफिसों में काम ठप रहा।       
विज्ञापन

वेतन विसंगति, भत्ता, पेंशन समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को विभाग में पहुंचते ही कर्मी हड़ताल पर चले गए। साथ ही पूरे स्टॉफ को काम करने से रोक दिया। इसके अलावा उन्होंने मांगों के समर्थन में नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया। हड़ताल के चलते भदोही, ज्ञानपुर और गोपीगंज समेत अन्य डाक घरों में बृहस्पतिवार को काउंटर पर काम पूरी तरह से ठप रहा। इसके अलावा जिले के किसी भी डाक घर से डाक का वितरण भी नहीं किया गया। सभी पोस्टमैन, डाक सहायक और कार्यालय कर्मी आंदोलन रत रहे। इससे डाक घरों में किसी काम के लिए पहुंचने वालों को डाक घरों से बैरंग लौटना पड़ा। ऐसे लोग कर्मियों से यह पूछते रहे कि हड़ताल कब खत्म होगी। गोपीगंज में डाक घर में प्रदर्शन करने वालों में जगदीश तिवारी, महेश प्रसाद, रमाकांत सिंह, संजय यादव, राजितराम, साधुराम, प्रमोद कुमार, रामराज, अरविंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें