फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 60 एकड़ में बनेगा जिला कारागार, होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
जिला कारागार ज्ञानपुर । संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में हाईटेक जिला कारागार के लिए यूपी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। 60 एकड़ में बनने वाले जिला कारागार के लिए शासन की ओर से 209.18 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। नए जिला कारागार में हाईसिक्योरिटी बैरक के अलावा कैदियों के कौशल विकास समेत अन्य कई आधुनिक सुविधाएं होंगी। कैबिनेट की मंजूरी के साथ ही प्रक्रिया पूरी कर दो से तीन महीने में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास अंग्रेजी हुकूमत के समय बने उप कारागार को कुछ साल पहले जिला कारागार का दर्जा दिया गया, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ीं।
163 बंदियों की क्षमता वाले इस कारागार में 385 बंदी रहते हैं। जिला कारागार निर्माण की कवायद एक दशक से चल रही है। पांच साल पहले उस समय तेजी आई, जब बंदियों की अधिक संख्या को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी और डिप्टी जेलर ने प्रयास किया। पर्याप्त जमीन की उपलब्धता को देखते मूंसीलाटपुर में कारागार निर्माण का निर्णय लिया गया। नवंबर 2019 में तहसील प्रशासन ने ग्राम समाज की 45 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी थी। जमीन पर्याप्त नहीं होने के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर बाद में किसानों से जमीन ली जाने लगी। साल 2020 और 2021 में कोरोना के कारण काम रुक गया।
विज्ञापन

2022 में परियोजना ने फिर से रफ्तार पकड़ी। अब तक 60 एकड़ में 59 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर ली गई है। बीते साल दिसंबर में एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराने के उपरांत जेल प्रशासन ने निर्माण कार्य का डीपीआर शासन को भेज दिया। जिस पर कैबिनेट की स्वीकृति भी मिल गई है।
जेल में ये सुविधाएं होंगी

मूंसीलाटपुर में बनने वाला जिला कारागार नई जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक के साथ ही सुरक्षा के आधुनिक उपाय किए जाएंगे। नई जेल में कैदियों के लिए जिम, डिजिटल लाइब्रेरी व कौशल विकास के लिए मल्टीपरपज हॉल का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही कारागार प्रशासन से जुड़े कर्मियों के लिए आवास भी बनेगा। जल्द निर्माण शुरू होगा।

कैबिनेट से जिला कारागार की स्वीकृति मिल गई है। अब जियो अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगामी दो से तीन महीने में निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी मिर्जापुर इसका निर्माण कराएगी। - अभिषेक सिंह, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें