शुक्रवार को पुराने सीएमओ कार्यालय के जर्जर भवन को ढहाना शुरू कर दिया गया।
नीलामी में ठेका लेने वाली कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने पांच-छह दशक से अधिक समय पुराने भवन को तोड़ना शुरू कर दिया। दो साल पूर्व सीएमओ कार्यालय जिला मुख्यालय के पास शिफ्ट होने से जर्जर भवन खाली पड़ा था।
इसमें एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी रहते थे। भवन ध्वस्त करने से उन्हें आवासीय समस्या होने लगी है।
इसे देखते हुए पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें जोरई ग्राम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट कर दिया।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक ओपीडी में आधुनिक व्यवस्थाएं रहेंगी।
वातावरण का ध्यान रखते हुए मरीजों के बैठने के लिए भी समुचित इंतजाम और आधुनिक-खिड़की दरवाजे लगाए जाएंगे। साथ ही नए मेडिकल उपकरणों से ओपीडी को लैस किया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था।
जिस पर शासन की मुहर लगने के बाद काम शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके सोनकर ने बताया कि आधुनिक ओपीडी बनाने के लिए जर्जर हो चुके भवन की नीलामी की गई थी।