फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को मिले चार नए विशेषज्ञ डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी झेल रहे ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल को अब कुछ राहत मिलेगी। दरअसल अस्पताल को चार नए चिकित्सक मिले हैं। इनमें मुख्य रूप से एक सर्जन, एक हड्डी रोग विशेषज्ञ, एक रेडियोलॉजिस्ट और एक जनरल चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। अब जिला अस्पताल से मरीजों को चिकित्सकों के अभाव में वापस नहीं लौटना पडे़गा।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि लंबे अरसे से जिला अस्पताल ज्ञानपुर में बनी विशेषज्ञों की कमी अब कुछ हद तक दूर होती दिख रही है। इस क्रम में शासन की ओर से चार चिकित्सक ज्ञानपुर जिला अस्पताल के लिए भेजे गए हैं। जल्द ही ये विशेषज्ञ कार्य संभाल लेंगे। नए विशेषज्ञों के आने के बाद भी स्वीकृत पद के सापेक्ष पांच चिकित्सकों की कमी रहेगी। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जनरल चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार भारती, सर्जन धीरज प्रकाश, हड्डी रोग विशेषज्ञ संजय कुमार शर्मा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कुमार पांडेय की तैनाती से ओपीडी में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को निराश लौटना पड़ता था। अब मरीजों निजी अस्पतालों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल में कुल 24 पद सृजित जिसमें 19 पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनात है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि जिला अस्पताल ज्ञानपुर में चार विशेषज्ञ तैनात किए गए है। इससे मरीजों के इलाज में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें