फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ओझा एकादश को हरा सेमीफाइनल में पहुंची जिला क्रिकेट एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन भदोही ने मदनपुर सगरा खेल मैदान में चल रही डीघ ब्लॉक राज्य आमंत्रण क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल जगह बना ली। मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में एसोसिएशन ने एकतरफा मुकाबले में ओझा एकादश को 100 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

टाॅस जीत कर एसोसिएशन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। जिसके जवाब में ओझा एकादश के बल्लेबाज महज 96 पर ही सिमट गए। एसोसिएशन के बल्लेबाज विकास यादव ने 58, मानस मिश्रा ने 45 रन तथा पवन पांडेय ने 14 रन बनाए। ओझा एकादश के माता शंकर ने तीन तथा प्रदीप यादव व रामाश्रय ने दो विकेट लिए। जवाब ओझा एकादश के विकेट लगातार गिरते रहे और पूरी टीम 14 ओवर में ही 96 रन पर सिमट गई। जिसमें प्रदुम्न ने 17, मोनू मलिंगा ने 18 व माता शंकर ओझा 14 रन बना सके। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वात्सल्य ने पांच तथा कार्तिक पाठक ने तीन विकेट हासिल किए। गेंद से जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले वात्सल्य को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता संयोजक माता स्वरूप शुक्ला के हाथों उन्हें पुरस्कृत किया गया। डीघ ब्लाक स्पोर्ट्स एकेडमी पहली ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें