स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राहकों को झोला देते ईओ दयाशंकर वर्मा। स्रोत- संवाद
भदोही। प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक के लिए नगर पालिका सख्ती के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी कर रही है। इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दयाशंकर वर्मा ने ठेले खोमचे वालों और खरीदारों को स्वच्छ भारत मिशन का झोला वितरित किया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि पॉलिथीन में सामान बेचने पर रोक है।
पॉलिथीन पर्यावरण के लिए कितना नुकसानदेह है यह सभी जानते हैं लेकिन लोग इसके प्रति गंभीर नहीं हो रहे हैं। कहा कि हम सख्ती भी करते हैं लेकिन आज दुकानदारों और सामान खरीदने वालों को झोला दिया गया। नगर पालिका कार्यालय के बाहर गजिया में एक दर्जन दुकानदारों और खरीदारों में 150 झोले बांटे गए। बताया कार्यक्रम चलता रहेगा। इस दौरान सभासद अजय दूबे, अरविंद मौर्य के अलावा डीपीएम नेहा कपूर आदि भी रहे।