फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से हैं परेशान, मिलेगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अगर आपका हैंडपंप पानी देना बंद कर दिया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। पेयजल संकट से त्वरित निस्तारण के लिए शासन के निर्देश पर अब जिला और ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे खुला रहेगा। नोडल अधिकारी बालेशधर ने कर्मचारियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी भी तय कर दी है। गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या शुरू होने लगी है। ऐसे में गंगा के तटवर्ती इलाकों में हैंडपंप जहां बेपानी होने लगे हैं वहीं पेयजल इकाइयां भी तकनीकी खामी के कारण बंद हो गई है। गर्म हवाओं के कारण तालाब आदि भी सूख गए हैं। जिससे पशु पक्षी भी पानी के लिए जूझने लगे हैं। अप्रैल, मई और जून की गर्मी में पेयजल को लेकर लोगों को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने जिला और ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जहां फोन करने पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इस संबंध में नोडल अधिकारी बालेशधर ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम विकास भवन में बनाया गया है। कर्मचारी आत्म प्रकाश, राम सजीवन और ओम प्रकाश की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। अभोली ब्लॉक में शिव कुमार, वंशीधर, नन्हेलाल, औराई में मंद्रेश कुमार, विमल पांडेय, सुरेश तिवारी, भदोही में सभाजीत, अजय मौर्य, प्रदीप बिंद, डीघ में राजेश कुमार, अभय पाठक, अजय पांडेय, ज्ञानुपर में राजकुमार, रत्नेश कुमार, रमाशंकर और सुरियावां ब्लॉक में विपिन कुमार मिश्रा, मदन यादव और राजनाथ की ड्यूटी लगी है। नोडल अधिकारी ने बताया कि गर्मी में पानी की दिक्कत होने पर कंट्रोल रूम में फोन कर समस्या का समाधान कराया जा सकता है। फोन आने पर टीम भेजकर हैंडपंप या अन्य समस्याओं को निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें