फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के आंकड़े से असंतुष्ट सांसद ने जताया नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ( दिशा) की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान समीक्षा के लिए जो बुकलेट दी गई थी, उसके डाटा को देखकर सांसद डॉ. रमेश चंद्र बिंद संतुष्ट नहीं हुए। आवास का अधूरा डाटा देख उन्होने नाराजगी जताया। कहा कि इस तरह के आंकड़ेबाजी में सुधार लाएं। जब परियोजना निदेशक से इसपर सवाल किया तो पहलेे तो वह जवाब नहीं दे सके, बाद में गलती मानते हुए आगे सुधार का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। एक-एक बिंदु की समीक्षा की गई। इस दौरान जब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा की जाने लगी तो बुकलेट में वर्ष 2017-18 तक का ही डॉटा था। उसी आधार पर जब परियोजना अधिकारी डीआरडीए बात रखना शुरू किए तो सांसद ने टोक दिया। कहा कि इसमें तो संपूर्ण डाटा ही नहीं है। कहीं इसमें कुछ गड़बड़ी तो नहीं। इस पर परियोजना निदेशक ने गलती मानते हुए दूसरा पेज लग जाने की बात कहा। बाद में अमर उजाला से बातचीत में पीडी ने कहा कि सांसद जी जैसे डाटा चाहते थे उस तरह से नहीं था। उधर, बैठक में सड़कों के निर्माण, मरम्मत को लेकर भी अधिशासी अभियंता से सवाल किए। कहा कि बगैर नियमों केे पूर्ण किए काम न हो। गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होने टीम भावना से काम करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ भानु प्रताप सिंह, पीडी मनोज कुमार, उप कृषि निदेशक अरविंद्र कुमार आदि मौजूद थे। आवास, एमडीएम आदि की समीक्षा की गई। से उपस्थित होने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें