गोपीगंज। न्याय पंचायत सगररायपुर के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें न्याय पंचायत के 10 विद्यालय के एक से आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। न्याय पंचायत सगररायपुर विद्यालय में ग्राम प्रधान रिंकू देवी की अध्यक्षता खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें 100 मीटर दौड़ में चकमानधाता विद्यालय के लकी प्रथम स्थान प्राप्त किए है। पीटी में भगवानपुर की टीम ने प्रथम स्थान पर रहा। वहीं कबड्डी में सीखापुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान मुख्य अतिथि शिवराज प्रसाद शुक्ला व विशिष्ट अतिथि अनिल शुक्ला ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। इंदुचंद पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर रत्नेश पांडेय, कृष्ण कुमार (बाबा मिश्रा), मासूक अहमद, सुरेशचंद पांडेय, अनुराग मिश्र, संतोष दुबे,आदि लोग रहे। इस क्रम में न्याय पंचायत सूर्यभान पुर में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालिका कबड्डी और बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नगदहा की टीम प्रथम रही।