भरत मिलाप, दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार की देर शाम भरत मिलाप कमेटी नवयुवक दल की बैठक हुई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज के नगर अध्यक्ष एवं जायसवाल समाज के अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के आवास पर हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई।
समाज के अध्यक्ष ने बताया कि मेले के दौरान नगर के प्रत्येक मोहल्ले में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने और भरत मिलाप मेले को सफल बनाने के लिए हर मोहल्ले से लोगों को नवयुवक दल की कमेटी से जोड़ने के लिए अधिकारियों से बात की जाएगी। इसके साथ ही नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों एवं जगह-जगह बने गड्ढों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद से नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं भरत मिलाप से पहले खराब सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई। ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
इस दौरान उमेश सिंह बघेल, टुनटुन अग्रवाल, संजय सिंह बउ, अश्वनी अग्रवाल, दामोदर अग्रहरि, काशी गुप्ता, कल्लू अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, राजकुमार मोदनवाल, रमेश चंद जायसवाल, विनय अग्रहरि, शिवम मोदनवाल, सुशील कुमार, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।