फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: टैरिफ की चुनौतियों से राहत न मिलने से निर्यातकों में मायूसी

विज्ञापन
कालीन मेले में बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में आयोजित स्वदेशी मेले को संबो​धित करते व्यापारी नेता।
विज्ञापन
भदोही। अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निर्यातक अमेरिकी टैरिफ के बीच राहत की उम्मीद लगाए थे। इसे लेकर सीएम ने आश्वस्त भी किया लेकिन बेल आउट पैकेज या किसी तरह के राहत की घोषणा न होने से निर्यातक थोड़े मायूस नजर आए। हालांकि उन्हें विश्वास है कि सरकार उद्योग की बेहतरी के लिए जल्द ही कुछ कदम उठाएगी। निर्धारित समय से तकरीबन 20 मिनट देरी से 10:50 बजे एक्सपो मार्ट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फीता काटने के बाद सीधे मार्ट के तीसरे तल पर होने वाले उद्यमियों के संवाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। वहां करीब एक घंटे का कार्यक्रम समाप्त कर विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए मार्ट के मुख्य गेट के पास पहुंचे। यहां उन्होंने 10 मिनट तक मीडिया को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने ओडीओपी और बुनकरों-मजदूरों के हुनर की चर्चा की। हालांकि उन्होंने किसी तरह के राहत की घोषणा नहीं की। निर्यातकों को उम्मीद थी कि सीएम बेल आउट पैकेज या अन्य किसी तरह की राहत दे सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भदोही सपा विधायक जाहिद बेग ने मुख्यमंत्री की ओर से कालीन उद्योग के लिए राहत पैकेज अथवा ठोस योजना की घोषणा न किए जाने को कालीन बुनकरों, मजदूरों, छोटे और मझोले निर्यातकों के लिए अन्याय बताया। सीएम के लौटने के बाद विधायक ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री दूसरी बार कालीन मेले का उद्घाटन करने आए थे। लोगों को उनसे राहत पैकेज की उम्मीद थी। लेकिन, अफसोस की बात है कि डबल इंजन की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री ने गरीब बुनकरों, मजदूरों की आवाज को अनसुना कर दिया। विधायक ने कहा कि भदोही के मेहनतशों ने अपनी हस्तशिल्प कला से भदोही का विश्व में नाम किया है लेकिन सरकार ने आज उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें