फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पांचवें दिन सर्विसलेन से हटा गंदा पानी, डेढ़ लाख खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर फ्लाईओवर गोपीगंज के पश्चिमी कटप्वाइंट स्थित सर्विसलेन का गंदा पानी पांचवें दिन शनिवार को देर शाम निकाल दिया गया। इससे छोटे-बड़े चालकों को राहत मिल गई। रखरखाव संस्था ने गिराई पावर हाउस से कठौता मोड़ लगभग एक किमी तक सर्विसलेन पर भरे गंदे पानी को निकाला। इसमें संस्था ने डेढ़ लाख का सिर्फ डीजल और 50 हजार तकनीकी उपकरणों का किराया देने में खर्च किया है। मुन्नू बरनवाल, ओमप्रकाश, शिव कुमार, रामजी जायसवाल ने कहा कि सिक्सलेन निर्माण के समय उत्तरी-दक्षिणी लेन पर नाला और सर्विसलेन भी लाखों रुपये की लागत से बने हैं। पूर्वी-पश्चिमी छोर के पानी निकासी की व्यवस्था हाईवे प्राधिकरण ने गिराई के पास मुख्य पुल से जोड़कर किया है। फिर भी नाला तीन वर्ष से ओवरफ्लो होता है। कुछ लोगों ने बताया कि प्राधिकरण ने उत्तरी-दक्षिणी छोर पर जितनी जमीन थी अधिग्रहण किया है। इसी से गंदा पानी ओवरफ्लो करता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि 15 दिनों से गंदे पानी को अस्थायी व्यवस्था के तहत निकलवाना अतिरिक्त खर्च का कारण बना है। समस्या का समाधान कब तक यथावत रहेगा कुछ नहीं कहा जा सकता। प्रबंधक रखरखाव वीके कुशवाहा ने बताया कि आवागमन की समस्या को देखते हुए लगभग दो लाख खर्च कर गंदे पानी को निकलवाया गया है। स्थायी निराकरण के लिए रणनीति बन रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें