फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली सहित कई अन्य मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी कर शासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। शासन पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप मढ़ा। इसके बाद मांगों से संबंधी पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष देवीचरण ने कहा कि इंजीनियरों की कई मांगें वर्षों से लंबित हैं। जिसे पूरा करने की ओर शासन स्तर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इंजीनियरों को तमाम विभागीय कार्यों से भ्रमण करना पड़ता है लेकिन उन्हें पेट्रोल का भत्ता तक नहीं दिया जाता है। इससे उन्हें दिक्कत होती है। चेतावनी दी कि मांग शीघ्र पूरी नहीं हुई तो इंजीनियर्स आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में इ. ओमप्रकाश जायसवाल, लक्ष्मीशंकर द्विवेदी, अरुण कुमार सिंह, तारकेश्वर प्रसाद, संजय सिंह, अरुण कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, आशुतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें