फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में भाजपा सरकार की खामियों को गिनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी मकसूद खान ने देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि यह सरकार मंहगाई रोकने में विफल है। आम जनमानस त्राहि त्राहि कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। बृहस्पतिवार को गिरधरपुर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होने कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा की सफलता के लिए सभी की एकजुटता पर जोर दिया। प्रदेश महासचिव तथा प्रभारी धर्मेंद्र निषाद ने महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा की रूपरेखा पर विस्तार प्रकाश डाला। प्रदेश सचिव तथा प्रभारी राजेश कुमार राकेश ने सभी कांग्रेस जनों से एकजुट होकर प्रतिज्ञा पदयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस यानी बाल दिवस पर 14 नवंबर से 24 नवंबर तक चलने वाली 11 दिवसीय महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारियों पर विचार विमर्ष किया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दूबे उर्फ राजन ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से प्रतिज्ञा पदयात्रा में सक्रिय भागीदारी तथा जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद जी के जन्मदिवस उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने और संचालन मृत्युंजय पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव वसीम अंसारी व करम चंद बिंद के साथ ही जगदीश प्रसाद पासी, उमापति मिश्र, सुरेश चन्द्र मिश्र, दीनानाथ दूबे, राकेश मौर्य, माबूद खान, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, राजेश दूबे, राजेश्वर दूबे, सुरेश तिवारी, दीपक पाण्डेय, राम श्रृंगार पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें