फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राजकीय स्कूलों पर पहुंचे डीआईओएस, बच्चों को पढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने सोमवार को चार राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। विद्यालयों में मिलने वाल सुविधाओं की जानकारी ली। पठन-पाठन एवं साफ-सफाई व्यवस्था को भी देखा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मामदेवपुर के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, स्वच्छता, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति एवं विद्यालय के समग्र वातावरण का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के उपरांत विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण की सराहना किया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने स्वयं कक्षा में ब्लैक बोर्ड पर कला का सुंदर पुष्प बनाकर विद्यार्थियों को सृजनात्मक एवं रुचिकर ढंग से शिक्षण कराया। प्रधानाचार्य आदित्य धनराज ने स्कूल की सुविधाओं की जानकारी दी। इसके बाद डीआईओएस राजकीय हाईस्कूल सनवईयां, कसिदहां, राजकीय इंटर कॉलेज जलालपुर पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों को बेहतर पठन-पाठन के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें