फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश मौर्य अध्यक्ष निर्वाचित, अनिल निर्विरोध बने महामंत्री

Thu, 07 May 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांटे के मुकाबले में दिनेश चंद्र मौर्य 29 मतों से शिवधार यादव को हराकर अध्यक्ष बने, जबकि अनिल सिंह निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


इस दौरान चौरी थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय दलापुर में बुधवार को दोपहर बाद अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ।

भदोही ब्लाक में पंजीकृत 684 मतों में 403 मत पड़े। इसमें दो मत अवैध पाए गए। दिनेश चंद्र मौर्य को 215 मत और शिवधार यादव को 186 मत मिले। 29 मतों से दिनेश चंद्र मौर्य विजयी हुए।

मतदेय स्थल दूर होने के बाद भी 70 फीसदी शिक्षकों ने मतदान किया। डीघ ब्लाक के चुनाव में मतदान के दौरान धांधली होने के बाद भदोही ब्लाक में काफी सतर्कता बरती गई। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। शिक्षकों ने अध्यक्ष दिनेश चंद्र मौर्य और महामंत्री अनिल सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन


 नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक हित के लिए वह संघर्ष करते रहेंगे। निर्वाचन अधिकारी घनश्याम यादव जिला महामंत्री, मनोज कुमार उपाध्याय ब्लाक अध्यक्ष ज्ञानपुर, वंशराज मौर्य ब्लाक अध्यक्ष सुरियावां की देखरेख में चुनाव हुआ। चुनाव के मद्देनजर मतदेय स्थल पर चौरी थाने के बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 खुशी जताने वालों में भाई लाल विश्वकर्मा, आनंद, प्रकाश राजभर, समरजीत यादव, सुनील पांडेय, त्रिभुवन, श्यामलाल पाल, संतोष यादव, अखिलेश यादव, सुनील पांडेय, रामजीत पटेल, विमलेश राव, रामसच्चन प्रजापति, जितेंद्र कन्नौजिया, प्रदीप राजभर, सुरेश सरोज सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने शंातिपूर्वक मतदान के लिए शिक्षकों का आभार जताया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें