फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीघ के खिलाड़ियों का दिखा दमखम

Mon, 09 Nov 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री काशिराज महाविद्यालय इंटर कालेज में 22वीं अंर्तविद्यालयीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को जिले के विभिन्न विद्यालय से आए खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। दौड़ में डीघ और ज्ञानपुर ब्लाक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


रविवार को दौड़, चक्काप्रक्षेप, गोला प्रक्षेप की प्रतियोगिताएं हुई।

 200 मीटर बालक वरिष्ठ वर्ग में नेशनल इंटर कालेज भदोही के राजू प्रथम, कालिका इंटर कालेज कोइरौना के चंद्रमणि यादव द्वितीय, 200 मीटर बालक जूनियर वर्ग में लवकुश इंटरमीडिएट कालेज सीतामढ़ी के सौरभ पांडेय प्रथम, राम सजीवन इंटर कालेज खमरिया के रोशन पटेल द्वितीय, 400 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में इंटर कालेज सागरपुर बवईं की ज्ञान सरोवर प्रथम, सरिता द्वितीय रहीं।

1500 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में डा. लोहिया इंटर कालेज सागरपुर की पुष्पा यादव प्रथम, सोनी बिंद द्वितीय, 1500 मीटर बालिका वरिष्ठ वर्ग में डा. लोहिया इंटर कालेज सागरपुर की फूलन देवी प्रथम, इंटर कालेज धनतुलसी की मंजू सिंह द्वितीय रहीं।
विज्ञापन


 इसके पूर्व शनिवार की रात विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कवि दरबार, कौव्वाली, एकांकी, भजन, भावगीत, लोकगीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर सचिव शंभूनाथ पांडेय, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह आदि रहे।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें