फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाममात्र के हाइड्रेंट से आग बुझाना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 20 लाख की आबादी, एक हजार वर्ग किमी से ज्यादा क्षेत्रफल और 41 डिग्री से ज्यादा तापमान के बीच आग लगने की घटनाएं खूब होती हैं। इस वर्ष अब तक हर दूसरे दिन आग लगने की घटनाएं हुई हैं। इनमें से कुछ पर अग्निशमन विभाग ने काबू किया, लेकिन कुछ पर काबू पाने में असफल रहे। यहां अग्निशमन विभाग के पास संसाधन तो पर्याप्त हैं, लेकिन हाइड्रेंट की कमी खलती है। इतनी बड़े जिले में महज 12 स्थानों पर ही फायर हाइड्रेंट हैं। ऐसे में अग्निशमन विभाग को भी मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष जनवरी से लेकर 20 अप्रैल तक कुल 76 आग लगने की घटनाएं विभागीय रजिस्टर में दर्ज की गई हैं। विभागीय व्यवस्था के संबंध में अग्निशमन अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि अग्निशमन विभाग के लिए फायर हाइड्रेंट संयंत्र बहुत महत्वपूर्ण साबित होते हैं। इसकी संख्या जिले में काफी कम है। सरकारी-अर्ध सरकारी क्षेत्रों को मिलाकर कुल 12 स्थानों पर फायर हाईड्रेंट लगे हैं। इसके बाद भी विभागीय वाहनों को पानी की उपलब्धता निकायों से सुनिश्चित की जाती है। बढ़ती आबादी और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के हिसाब से फायर हाइड्रेंट की संख्या में पांच गुना अधिक होनी चाहिए। उधर, तीन तहसीलों और छह ब्लांको में पांच सौ से अधिक ग्राम पंचायतें, दो नगर पालिका, पांच नगर पंचायतों के अधीन दर्जनों छोटे-बड़े बाजारों में आग की घटनाओं को आग बुझाने में चार बड़े वाहन, दो छोटे वाहनों से 22 फायरमैन जूझते हैं। विभाग में कुल 29 चालक भी कार्यरत हैं। विभाग में 14 कर्मचारी विभागीय लेखाजोखा में लगे रहते हैं। संसाधनों और कर्मचारियों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें