फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से डीजल-पेट्रोल की चोरी, सेल्स अधिकारी ने शुरु की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/वहिदानगर (भदोही)। ऊंज थाना क्षेत्र के वहिदानगर-मतेथू मार्ग स्थित एक पम्प पर दो दिनों से तेल न मिलने के कारण ग्राहकों ने मामला आपूर्ति विभाग और डिपो मुगलसराय तक पहुंचा दिया। इसके बाद शुरू हुई पड़ताल में एक लोड टैंकर से काफी मात्रा में डीजल-पेट्रोल चोरी होने का मामला सामने आ सकता है। पुलिस और सेल्स अधिकारी ने पेट्रोल पंप पर खड़े लोड टैंकर की जांच, चालक-खलासी से पूछताछ दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आनंदडीह में आईओसीएल का पेट्रोल पम्प चलाने वाले मालिक ने बताया कि टैंकर आने में हो रही देरी पर जब वहिदानगर-मतेथू मार्ग पहुंचे तो पम्प पर आने वाला टैंकर रास्ते में खड़ा था। चालक-खलासी से पूछताछ करने पर कोई सार्थक जवाब नहीं मिला सका तो आशंका हुई। लोड टैंकर के लाक से की गई छेड़छाड़ देखा तो तेल चोरी का मामला सामने आया। उसी समय उक्त लोड टैंकर को प्रकाश पंप पर खड़ा करा दिया गया।
नौ माह से समाप्त है टैंकर का बीमा
वहिदानगर। ऊंज थाना क्षेत्र के वहिदानगर-मतेथू मार्ग स्थित एक पम्प पर तेल चोरी के मामले में नया मोड़ भी आ गया है। चालक और खलासी ने जांच टीम को बताया कि वह परिवार का भरण-पोषण के लिए टैंकर चलाते है। टैंकर में लदे तेल की चोरी वह टैंकर मालिक के इशारे पर करते है और उन्हें प्रति माह 1200 रुपये मिलते हैं। जिस टैंकर से तेल चोरी की जांच आईओसीएल के क्षेत्रीय सेल्स अधिकारी ने शुरू की है उसका इंश्योरेंस नौ माह से समाप्त है। चोरी का मामला सामने आने पर वीरेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह ने बताया कि चालक-खलासी प्रति चक्कर 80 से 100 लीटर तेल निकालते हैं। आईओसीएल डीलर संघ के अध्यक्ष संजय दुबे भी मौके पर पहुंच गए थे। क्षेत्रीय अधिकारी सेल्स उमाशंकर ने कहा कि आरोप सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

आपरेशन टीम को सौंपी जाएगी जांच रिपोटर्
ज्ञानपुर। हाईवे समेत कई सहायक मार्गों पर कुल 55 से अधिक पेट्रोल पम्प अलग-अलग पेट्रो कंपनियों के संचालित होते है। सभी पम्प पर डीजल-पेट्रोल की पूर्ति के लिए दर्जनों टैंकर डिपो मुगलसराय से पंजीकृत होकर खाली कराए जाते हैं। टैंकरों से होने वाली चोरी पर न आपूर्ति विभाग का चाबुक चल पाता है न निरीक्षकों का। कंपनी के अधिकृत सेल्स अधिकारी ही सब कुछ होते हैं। लगभग तीन वर्ष पहले भी इसी तरह का मामला आनंदडीह में आया था, लेकिन वह खत्म हो गया। आईओसीएल मुगलसराय के सेल्स अधिकारी उमाशंकर यादव ने बताया कि इस तरह के मामले तभी फंसते हैं जब पंप और टैंकर मालिकों में भाड़े को लेकर विवाद होता है। डीएसओ सीमा सिंह से मिली जानकारी पर टैंकर की जांच की गई है। चोरी करने के उपकरणों समेत अन्य बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट तैयार की गई है। इसे आपरेशन टीम को सौंप दिया जाएगा। पंप मालिक से तहरीर लेकर चालक-खलासी, टैंकर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें