फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दिन में करते थे रेकी, रात में चोरी, दो नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का अंजाम देने वाले दो किशोर समेत छह चोरों को गिरफ्तार किया। वे दिन में बंद दुकान और मकानों की रेकी करते थे और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरों ने पूछताछ में अपना नाम किशन बिंद, आशीष बिंद व आकाश बिंद निवासी भाला और नितेश दूबे निवासी जगदीशपुर बताया। चोरों ने दो दिन पहले चौरी थाना क्षेत्र के भाला स्थित किराने और पांच दिन पहले जोगीपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी को वेदमनपुर परसीपुर (वन विभाग की नर्सरी के बगल) से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

औराई सीओ राजीव सिंह ने बताया कि चौरी थाना क्षेत्र में कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं की सूचना मिली रही थी। चोरों ने 15 फरवरी को भाला गांव निवासी अमरेश कुमार बिंद के किराने की दुकान से 35 हजार रुपये व 30 डिब्बा सिगरेट चोरी किया था। वहीं, जोगीपुर स्थित आयुषमान आरोग्य मंदिर से बैटरी और इनवर्टर चोरी कर लिया था। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस ने वेदमनपुर परसीपुर (वन विभाग नर्सरी के बगल) से दो नाबालिग समेत छह चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों ने बताया कि वे रात के समय चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सामान व रुपये आपस में बांट लेते हैं। वहीं, सामानों को दुकानों पर बेचकर रुपये को बांट लेते हैं। चोरों ने दोनों चोरी के मामले में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके पास से चोरी के 18010 रुपये नकद, 20 पैकेट सिगरेट, एक बैटरी, एक इन्वर्टर और घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल व एक बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें