फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन होने पर जिम्मेदार होंगे धर्म गुरु’

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। शुक्रवार की सुबह कोतवाली गोपीगंज में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने हिंदू-मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंशिंग के मानक का पालन करने की हिदायत दी। कहा कि लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस उल्लंघन के मामले सामने आए तो धर्म गुरु जिम्मेदार माने जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

अक्सर देखा जा रहा है कि लॉकडाउन तोड़ने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर शासन-प्रशासन सख्त हो चुका है। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुई तब्लीगी जमात से बढ़े कोरोना के मरीजों को गंभीरता से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम धर्म गुरुओं के साथ आवश्यक बैठकें कर जरूरी दिशा-निर्देश को अमल में लाने की नसीहत दी।
अधिकारियों ने कहा कि धर्मस्थलों पर भीड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूजा और नमाज घर में कर लोग कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने में सहयोग करें। कहा कि लॉकडाउन में सभ्रांतजन जरूरतमंद परिवारों के भरण-पोषण कर प्रशासन सहयोग कर सकते हैं। इस मौके पर गुड्डू चौधरी, हाजी मुमताज, घनश्याम, दीपक मोदनवाल, बाबा लाल, सरवर खां सहित दर्जन भर से अधिक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें