धनतुलसी डेंगुरपुर पीपा पुल। फ़ाइल फोटो
सीतामढ़ी। जिले के कोनिया क्षेत्र के धनतुलसी-डेगुरपुर गंगा घाट पर बने पीपा पुल को रविवार से खोलने का काम शुरू हो गया है। इससे पुल से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। अब लोगों को सरकारी नौका उपलब्ध होगी, जिससे लोग गंगा पार आ-जा सकेंगे।
पीपा पुल को खोलने से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चार पहिया वाहन मिर्जापुर या प्रयागराज के पक्का पुलों से होकर ही गंतव्य तक जा सकेंगे। पीपा पुल बंद हो जाने से जिले के कोनिया क्षेत्र का मांडा प्रयागराज से वाहनों से आवागमन प्रभावित होगा। इधर सीतामढ़ी- मिश्रपुर गंगा में बना पीपा पुल भी खोलने का काम शुरू हो गया है। रविवार को चकर प्लेटों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। अगले एक से दो दिन में पीपा पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद हो जाएगा। इस घाट पर भी निशुल्क नौका संचालन की व्यवस्था होती है। संवाद