फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: बाजार में उमड़ पड़े लोग

Tue, 10 Nov 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर जिले के बाजारों में धन की बरसात हुई। सर्राफा, बरतन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, होम एप्लाइंसेज आदि के बाजारों में करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा हुआ।
विज्ञापन


अकेले सराफा बाजार में एक करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। दुपहिया और चार पहिया वाहनों की खरीदारी में भी दो से ढाई करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ। सुबह से लेकर देर रात तक दूकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। 

धनतेरस धनवंतरि त्रयोदशी के उपलक्ष्य में दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। सोमवार को बाजार सोने-चांदी और इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की चकाचौंध से दमक उठे।
विज्ञापन


सर्राफा की दूकानों पर पहुंचें लोगों ने सोने और चांदी के सिक्कों पर ज्यादा जोर दिया। विक्टोरिया के सिक्के भी बिके।
स्वर्णकार समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रामरक्षा सेठ के मुताबिक इस बार लोगों में सिक्कों के प्रति ज्यादा आकर्षण दिखा।

महिलाएं भी गहनों से ज्यादा सिक्के को खरीदने पर जोर दे रही थीं। बाइक बाजार में भारी बूम दिखा। लगभग पांच सौ बाइकों की बिक्री हो गई।

जिले के तमाम बाजारों में धनतेरस की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुरियावां, औराई, ऊंज, सीतामढ़ी, भदोही, बाबूसराय, महाराजगंज, घोसिया, चौरी, बाजारों में धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही।

व्यावसायिक नगरी गोपीगंज में धनतेरस पर खासी चहल-पहल दिखी। आभूषणों और बरतनों की दूकानों पर खरीदारी के लिए लोग उमड़े रहे। बाजारों में देर रात तक खासी चहल पहल रही।

जबकि दूकानों को आकर्षक लाइटों स सजाया गया था। वहीं दूकानदारों ने ग्राहकों के लिए कई ऑफर भी रखे थे। जिनका ग््राहके फायदा उठाने से नहीं चूके।

 भदोही में भी धनतेरस पर सोमवार को बाजार में बर्तन, टीवी, फ्रिज, और पंखे से लेकर सोने-चांदी के आभूषण और वाहनों की जमकर खरीदारी हुई। देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे।

स्टील के किचेन उत्पादों की खरीदारी के लिए कटरा बाजार में भीड़ रही। इलेक्ट्रानिक सामानों में किचेन अप्लाएंस, टीवी, फ्रिज, कूलर  के लिए रजपूरा, आनंद नगर, कटरा बाजार, चौरी रोड भी लोगों से गुलजार रहा।

उधर, बाईपास मार्ग हरियांव स्थित तारा आटो सेल्स के संचालक, विधान चंद्र यादव ने कहा कि बाजार में खरीदारी का जोर बेहतर रहा। लोगों ने त्योहार पर जमकर खरीदारी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें