फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 हजार दीपों से जगमगाया बाबा बड़े शिव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। देव दीपावली पर बाबा बड़े शिव धाम 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। मानो आकाश में तारों की आभा परिसर को चकाचौंध कर रही हो। परिसर में दर्जनों रंगोलियों ने परिसर की सुंदरता में चार चांद लगाने का कार्य किया। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे पुष्पों से सजाया गया था। विद्युत झालरों की टिमटिमाहट ने मंदिर को अलग ही छटा प्रदान की। भगवान श्रीराम के स्वरूप में बाबा बड़े शिव को सुसज्जित कर रंग-बिरंगे पुष्पों से शृंगार कर भक्तों ने महाआरती उतारी। इसके बाद भस्मारती भी संपन्न कराई गई। हर-हर महादेव के उद्घोष से मंदिर गुंजायमान हो गया। ढोल, मृदंग, नगाड़े की थाप और शंखनाद की ध्वनि के साथ महाआरती, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ संपन्न हुई। पूरे परिसर में असंख्य दीपों को श्रद्धालु अलपक निहारते रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रभु चौरसिया ने शिव तांडव से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान शिव जी के जीवन पर अनेक झांकियों का प्रदर्शन से देर रात तक श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। बच्चों की ओर से बने रंगोलियों की सराहना की गई। शिव परिवार की ओर से महाप्रसाद का वितरण कराया गया। पुजारी सुरेंद्र विशवकर्मा ने सवा लाख बाती से बने दीपक से बाबा की महाआरती की। देर रात तक श्रद्धालुओं का मंदिर पर दर्शन-पूजन से घंट-घड़ियाल बजते रहे। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तैनात रही। नगर पालिका की ओर से व्यवस्थाएं भी चाकचौबंद रहीं। इस मौके पर दीपक मोदनवाल, शिव अग्रहरी, डॉ. आनंद मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, घनश्याम जायसवाल, रत्नेश मोदनवाल, रिंकू मिश्रा, हैप्पी गुप्ता, पंकज, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें