शरद पूर्णिमा के मौके पर हरिहर नाथ मंदिर में पूजा अर्चन करती है।संवाद
- फोटो : Department
गोपीगंज। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम सहित अन्य मंदिरों में शरद पूर्णिमा पर रविवार की रात अमृत का रसपान करने की आस में जुटे श्रद्धालु जहां रात भर भजन कीर्तन कर खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। वहीं लोग अपने घरों में पूरी रात जागरण कर चंद्र देव की ओर टकटकी लगाए रहे।
बाबा बड़े शिव धाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण और ध्वज वंदना के उपरांत देवाधिदेव महादेव के दरबार खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखने के बाद देर रात तक चले भजन-कीर्तन के बाद दर्शन पूजन कर खीर का प्रसाद ग्रहण कर घर लौट गए। शरद पूर्णिमा का दिन मां भगवती लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास माना जाता है। इस मौके पर कृष्ण कुमार खटाई, दीपक मोदनवाल, अरुण कुमार मिंकू, सचिदानंद, विनोद कुमार, गोविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।