फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विदाई गीतों से नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें, मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित

विज्ञापन
Photo Title - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
मिर्जापुर मार्ग स्थित मां काली देवी मंदिर के पास मां सिंह वाहिनी शृंगार समिति (शिवम क्लब) की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का शुक्रवार को हनुमानगढ़ी तालाब में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले नगर में शोभायात्रा निकाली गई। मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया, वहीं डीजे पर बज रहे विदाई गीतों ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। लोगों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर करीब 70 लाख रुपये की लागत से पूजा पंडाल तैयार किया गया था। नवरात्र के दौरान यह पंडाल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। यहां मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
नौ दिवसीय पूजा उत्सव के समापन पर भक्तों ने मां से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें