फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भक्तों ने गणपति बप्पा को दी विदाई

विज्ञापन
दोहरीघाट में विसर्जन के लिए जाती राधा- कृष्ण की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे में स्थापित राधा-कृष्ण एवं गणपति की प्रतिमाओं का मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ सरयू नदी में विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्रद्धालु डीजे और ढोल की धुन पर नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा नगर के विभिन्न रास्ते से होते हुए रामघाट पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर प्रतिमाओं का विसर्जन सरयू नदी में किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें