फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बप्पा को भक्तों ने दी विदाई, झूमते रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
खमरिया में विसर्जन के दौरान बप्पा की प्रतिमा। संवाद - फोटो : स्रोत-स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
खमरिया। नगर पंचायत खमरिया में तीन दिन की पूजा के बाद शनिवार को गणपति बप्पा की विदाई धूमधाम से की गई। नगर में करीब दर्जन भर स्थातिप मूर्तियों को एक साथ विसर्जित किया गया। इसके पहले सामुहिक हवन व भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सत्य नारायण मोदनवाल एंड टीम ने विजई रही।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पंडालों में विराजित गजानन को शनिवार को विदाई दी गई। भाव विभोर भक्त शोभायात्रा निकालकर पूरे नगर में भ्रमण किया। जगह-जगह लोगों ने बप्पा का आशीर्वाद लिया और आरती उतारी। इस दौरान नाचते-गाते भक्त भक्तिभाव में डूबे नजर आए। नगर में स्थापित एक दर्जन से अधिक गणपति प्रतिमाएं एक साथ निकलीं तो नजारा भव्य हो उठा। लोगों ने बप्पा से आशीर्वाद लिया और कामना की कि वे अगले बरस फिर से आकर अपनी कृपा बरसाएं। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चाक चौबंद रही।
औराई क्षेत्र में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। शाम होते ही जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा... की आरती ही सुनाई दे रही है। क्षेत्र के अमीर पट्टी गांव में मुगुल्लू शर्मा के यहां हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। हर रोज शाम होते ही गांव के बड़े बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे आरती में शरीक हो जाते हैं। गणेश भगवान की स्तुति में भाव विभोर होकर उनकी पूजा करते हैं। शनिवार की शाम हुई आरती में गांव के गुलाबधर शुक्ला, आयुष शुक्ला, सिकंदर शर्मा, शुभम शुक्ला, अमृतलाल पाल आदि रहे।

खमरिया में विसर्जन के दौरान बप्पा की प्रतिमा। संवाद- फोटो : स्रोत-स्थानीय नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें