फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गणपति बप्पा को भक्तों ने दी विदाई

विज्ञापन
राजपुरा चौराहे पर गणेश उत्सव में हो रही आरती। संवाद
विज्ञापन
बाबूसराय। श्रीगणेश पूजनोत्सव की धूम के बीच गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शुरू हो गया है। मंगलवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विधि विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन के लिए निकाली गई शोभायात्रा में भक्त भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-थिरकते व अबीर गुलाल उड़ाते नजर आए। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने विसर्जन स्थल पर पहुंचकर गणपति बप्पा को विदाई दी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर व आस-पास के क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं को अलग-अलग शोभायात्रा निकालकर सिंहपुर स्थित नहर पुल पर पहुंचाया गया। जहां विधि विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग अबीर-गुलाल उड़ाते व जयकारे हुए लगाते चल रहे थे। गोपीगंज नगर में विभिन्न स्थानों पर सजे पूजा पंडालों में स्थापित श्रीगणेश की प्रतिमाओं को भव्य शोभायात्रा निकालकर थानीपुर नहर पुल पर पहुंचाकर विसर्जित किया गया। इसी तरह बाबूसराय इलाके में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसके पूर्व पंडालों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें