ब्लाॅक क्षेत्र के भिदिऊरा गांव के गरीबी तारा और बैदाखास के प्राचीन शनिदेव मंदिर और ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर पर शनिवार को शनिदेव महराज का शृंगार किया गया।
विज्ञापन
इसके उपरांत निखरे अलौकिक स्वरुप का दर्शन पूजन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। हरिहरनाथ के पुजारी आशीष मिश्र ने बताया कि शनिवार को भगवान शनिदेव का दर्शन करने मात्र से कष्ट दूर होते हैं।
शनि कृपा होने पर जीवन में निरंतर मंगल होता है। भिडिऊरा में रामदाना, सेंगदाना और बैदा में मिठाई का भोग शनिदेव को अर्पित किया गया। मौके पर सुबाष मिश्र, नितिश मिश्र, सुरज रहे।