नगर के वार्डों में ढाई करोड़ से विकास कार्य होंगे। पालिका की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। पालिका ने टेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही काम शुरू होगा। पेयजल व्यवस्था, जल निकासी, पोखर, झील एवं तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य होगा।
नगर में कुल 25 वार्ड है। यहां करीब एक से सवा लाख की आबादी निवास करती है। पालिका प्रशासन की तरफ से नगर के लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। मानसून से पूर्व जल निकासी, पेयजल समेत अन्य जरूरी कार्य के लिए 15वें वित्त से ढाई करोड़ खर्च होंगे। नगर क्षेत्र में जलभराव, पेयजल समस्या और तालाबों के संरक्षण पर नगर पालिका प्रशासन का पूरा जोर है। चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि ढाई करोड़ से नगर में कई कार्य कराए जाएंगे। कुछ कार्यों की निविदा जारी हो चुकी है जबकि कुछ की जल्द होगी। 20 जून से पहले जल निकासी से जुड़े कार्य करा लिए जाएंगे।