फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के नेतृत्व में हो रहां देश का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रदेश की योगी सरकार के चार साल पूर्ण होने पर मंगलवार को भाजपा की ओर से लक्ष्मणपट्टी में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। युवा सम्मेल्लन में सरकार के कार्यों को गिनाया गया। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है। कहा कि स्वामी विवेकानंद के सपनों को पीएम नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। आज दुनिया में भारत की छवि बदल गई है। इस दौरान भाजपा नेता रत्नाकर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प युवाओं को लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। इस अवसर पर दीपक मिश्रा, विजय मिश्र, शिवाकांत, सुरेंद्र चौहान, अखिलेश पाल, बबलू पांडे, अभय विश्वकर्मा, संतोष पाल, अजीत बरनवाल, सतीश जायसवाल आदि लोग मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें