असंख्य दीपों से मंदिर परिसर जगमग हो उठा। सवा लाख बाती के दीपक से बाबा की आरती हुई। हर-हर महादेव की गूंज से इलाका गुंजायमान हो उठा।
महोत्सव का शुभारंभ विंध्याचल मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक शिव सागर सिंह ने दीपदान कर किया। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर परिसर में सैकड़ों दीप जलाया गया। इससे मंदिर सहित आसपास का इलाका अद्भुत नजर आने लगा।
असंख्य दीपों की जगमग से हर कोई निहाल हो रहा था। श्रद्धालुओं की ओर से तैयार की गई सवा लाख बाती के दीपक से बाबा बड़े शिव की आरती की गई। आरती के दौरान हर-हर महादेव के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी भी की। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता काआयोजन किया गया। इसमें प्रिया विश्वकर्मा प्रथम, आकांक्षा पांडेय द्वितीय, तनुजा यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
एसपी एके राय, एसडीएम ज्ञानपुर विपिन कुमार, सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय के अलावा शिवशंकर गुप्ता, रत्नेश मोदनवाल,शिव अग्रहरि, घनश्याम जायसवाल,शिशुपाल सिंह, सुरेंद्र विश्वकर्मा, बिंदेश गुप्ता,विक्की जायसवाल, त्रिलोकी उमर वैश्य,कोमल मोदनवाल आदि रहे।