फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ड्यूटी के लिए मांगा शिक्षकों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा को नकलविहीन और सुचितापूर्ण कराने के लिए विभाग ने शिक्षकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत जिले के सभी 196 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन

इसे 15 नवंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसी डाटा के आधार पर परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 81 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। इन पर मिली 112 आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद कमेटी ने 85 से 90 केंद्र बनाने पर सहमति दी है।
अब संशोधित सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। दूसरी ओर, परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। परिषद के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

इसमें सहायक अध्यापकों, प्रवक्ताओं और प्रधानाचार्यों का विवरण निर्धारित समय तक अपलोड करने को कहा गया है। इसमें शिक्षक का नाम, विषय, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, विद्यालय का विवरण, नियुक्ति और पूर्व में परीक्षा ड्यूटी करने से संबंधित जानकारी देनी होगी। इस बार बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को क्यूआर कोडयुक्त पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा। इससे केवल ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षक ही परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात हो सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि इसी डाटा के आधार पर केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती भी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विभाग ने केवल नियमित शिक्षकों का विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। दागी या विवादित शिक्षकों का ब्योरा अपलोड नहीं किया जाएगा। समय से डाटा उपलब्ध होने पर केंद्र निर्धारण और ड्यूटी आवंटन में आसानी होगी। बोर्ड परीक्षा पांच फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें