फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डी-कंपोजर से पराली को करें नष्ट, बढ़ेगी पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मा योजना के तहत बुधवार को सुरियावां और अभोली ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय कृषि गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को अनुदानित योजनाओं की जानकारी दी गई। अभोली के मिश्राईनपुर में आयोजित गोष्ठी में विशेषज्ञ शिवाकांत ने पराली प्रबंधन पर कहा कि पराली को खेत में न जलाएं बल्कि इसे खेत में डी-कंपोजर का इस्तेमाल कर सड़ा दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक तरीके से खेती करें। इसके बाद कृषि निवेश, कृषि यंत्र सोलर पंप पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिविर कुमार ने रबी सीजन की फसल सरसों, गेहूं, मटर और चना की खेती के बारे में जानकारी दी। उप मुख्य पशु चिकित्सधिकारी डाॅ. राजेश कुमार ने ठंड में जानवरों की निगरानी पर बल दिया।
सुरियावां के मंगुरा में आयोजित गोष्ठी में डॉ. ताराचंद बैरवा ने मृदा स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला। कहा कि जिस तरीके से शरीर की जांच के बाद बीमारी स्पष्ट होती है उसी तरह मिट्टी की जांच होने पर उसमें लगने वाले उर्वरक की मात्रा का सही पता चल सकेगा। इस मौके पर अरविंद कुमार उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें