फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम देखेंगे विकास, तैयारी में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ मंत्री समूह के जनपद दौरे को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है। आवास, शौचालय, सड़क संग अन्य परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देखी जा रही है। डीएम आर्यका अखौरी ने अधूरे कार्यों को पूर्ण करने निर्देश विभागीय अधिकारियों संग कार्यदायी संस्थाओं को दिया।
विज्ञापन

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का करीब पांच महीने पूर्ण हो चुके हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मुख्यमंत्री के अलावा अन्य मंत्री पहुंचकर विकास कार्यों का अवलोकन कर रहे हैं। जिले में 15 सितंबर को डिपटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य संग मंत्री समूह के आने की तिथि प्रस्तावित है। जिसको लेकर प्रशासनिक अफसर तैयारी में जुटे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गजधरा गांव में डिप्टी सीएम चौपाल में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अभी प्रोटोकाल नहीं आया है, लेकिन 15 सितंबर को आने की संभावना है। इसके लिए सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास सहित अन्य विकास कार्यों को पूर्ण कराएं। सभी विभाग अपनी प्रगति रिपोर्ट तैयार कर लें। डिप्टी सीएम अधिकारियों संग बैठक के बाद संगठन की भी बैठक लेंगे। जिसको लेकर पार्टी स्तर पर भी मंत्रणा चल रही है। जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि डिप्टी सीएम के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें