फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मंदिर के पास से शराब की दुकान हटाने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के मेन रोड पर शराब की दुकान को हटाने को लेकर अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार की शाम कुछ महिलाओं ने दुकान हटाने के लिए मंदिर के द्वार पर प्रदर्शन किया, जबकि कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक के माध्यम से शराब की दुकान के 500 मीटर परिधि में मंदिर होने की बात बताते हुए स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि अगर आवश्यक हुआ तो आंदोलन भी करने को तैयार हैं। जिलाधिकारी विशाल सिंह को गत दिनो भेजे गए पत्रक में एक दर्जन लोगों ने कहा कि ठकुरा रोड तिराहे पर महादेव मंदिर है। जहां प्रतिदिन पूजन अर्चन के लिए सैकड़ों महिला पुरुष आते हैं। इसी मंदिर के मुश्किल से 50 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान श्रद्धालुओं की परेशानी का सबब बना हुआ है। संतोष दुबे ने बताया कि सबसे अधिक दिक्कत तो महिलाओं को होती है। शराब पीकर आए दिन लोग वहीं पर गिरे पड़े रहते हैं और आपस में मारपीट अथवा गाली गलौच करते रहते हैं। शराबियों के आतंक से महिलाएं परेशान हैं। वे बच बचाकर आती जाती हैं, लेकिन उनकी दिक्कत को देखते हुए अब इस शराब की दुकान को हटाना आवश्यक हो गया है। दिलीप कुमार चौरसिया, रिंकू गुप्ता, सोनू चौरसिया आदि ने कहा कि हाल में समाप्त हुए चैत्र नवरात्र के दौरान इस शराब की दुकान के चलते महिलाओं को भारी कष्ट झेलना पड़ा है। यदि शराब की दुकान न हटाया गया तो किसी दिन महिलाओं के साथ अभद्रता की बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें