फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान निरस्त कराने को किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के बिछिया में संचालित कोटे की दुकान को निरस्त करने के लिए ग्रामीणों ने बुधवार को मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि गत छह माह की मेहनत पर जिला प्रशासन से किसी तरह दुकान 14 फरवरी को निलंबित कर दूसरी दुकान से अटैच कर दिया, लेकिन कोटेदार और विभागीय मिलीभगत से 27 फरवरी यानी 14 दिन में दुकान को बहाल कराकर कार्डधारकों की परेशानी बढ़ा दी। प्रदर्शनकारी नीता देवी, जड़ावती देवी, बबुलिया देवी, धनपत्ती देवी, जोखनराम, लखराजी देवी, दिलीप सिंह, धीरज शर्मा, राजेश सिंह, आशु वर्मा, गब्बर वर्मा, राजनारायण सरोज ने कहा कि छह माह से हो रही शिकायत पर विभाग ने गत दिनों 50 से अधिक कार्डधारकों का बयान दर्ज कर वितरण में व्यापक कमी पाकर दुकान को निलंबित कर दिया और नजदीकी दुकान बनकट खास से अटैच कर दिया, लेकिन इस बीच कोटेदार ने 44 से अधिक कार्डधारकों को व्यक्तिगत लाभ का लालच देकर शपथपत्र दे दिया। यह शपथपत्र पूरी तरह से फर्जी हैं। ग्रामीणों को कम मिल रहे खाद्यान्न, दुर्व्यवहार और धमकी को गंभीरता से लेकर जिला प्रशासन उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दुकान निरस्त नहीं की गई तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें