दुर्गागंज। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने में समाज अब बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाने लगा है। शासन की मुहिम को देवनाथपुर के दीपक कुमार मौर्य ने अनूठी पहल के साथ आगे बढ़ाया है। दीपक ने सात मार्च को होने वाली अपनी शादी के कार्ड में पेड़ लगाओ, जीवन पाओ से सगे-संबंधी, रिश्तेदार से एक पेड़ लगाने का संदेश दिया। कुछ रिश्तेदारों को कार्ड के साथ ही एक पौधा भी दे रहा है। बुधवार को अभोली के टेमा निवासी रविशंकर मौर्य को कार्ड के साथ पौधा भेंट कर उसे संरक्षण के लिए कहा। दीपक ने कहा कि वह जो कार्ड बांट रहे हैं, उसके साथ एक-एक पौधा भी दे रहा हूं, जो वातावरण को शुद्ध बनाने के साथ ही शादी भी यादगार बनाएगा।