पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोद में ब्लॉक पर प्रदर्शन करते कांग्रेसजन।
- फोटो : BHADOHI
भदोही। डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरोध में कंाग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौरी रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मूल्य वृद्धि के विरोध में स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति से वृद्धि वापस लेने की मांग की। इस आशय का मांगपत्र बीडीओ को सौंप कर समाप्त किया गया।
मुशीर इकबाल ने कहा कि भाजपा अच्छे दिन लाने और महंगाई कम करने का नारा देकर सत्ता में आई थी। इसके बाद से डीजल की कीमतें जो पेट्रोल से आधा हुआ करती थी, वह पेट्रोल से महंगी हो गईं। इससे किसानों, आम आदमी की कमर तोड़ दी है। किसानों को छुट्टा पशुओं से निजात नहीं दिलाई गई। अब डीजल के मूल्यों के चलते लोगों को लागत तक निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन परवेज अंसारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल कांग्रेस सरकार के समय से आधा हो गया है जबकि कीमतें दोगुने कर दिए गए हैं। आरोप लगाया गया कि यह बढ़ोतरी पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।
बीडीओ को पत्रक देकर वृद्धि वापस करने की मांग की गई। इस दौरान केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की गई। पूर्व लोकसभा महासचिव मनोज गौतम, संजीव दूबे, प्रेम बिहारी उपाध्याय, करमचंद बिंद, रामेश्वर दूबे, राजेंद्र कुमार, डॉ. निजामुद्दीन मंसूरी, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. रामधनी यादव, अंकित मिश्रा, सत्येंद्र गौतम, सेवालाल बिंद, रोहित कुमार, सुबेदार गौतम, संजय कुमार, सूरज कूमार, नूरआलम आदि शामिल थे।